मरदह - अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

मरदह - अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

गाजीपुर शनिवार को थाना मरदह पुलिस ने चेकिगं के दौरान पूर्वाचल एक्सप्रेस वे अण्डर पास के नीचे नखतपुर से 2 देशी तमंचा जिंदा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनमे शुभम गुप्ता पुत्र राजा गुप्ता निवासी धर्मसीरपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ , दिलीप राजभर पुत्र रुपेश राजभर निवासी कमालपुर छोटी सेमरी थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ शामिल हैं। इस संबंध में मरदह थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों पर मु0अ0सं0 88/2024 धारा 3/25 पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही संबन्धित थाने द्वारा की जा रही है ।