दशकों से सत्ताधारी दल के पास है गाजीपुर नगर पालिका, एक घण्टे की बारिश ने विकास का खोला पोल

दशकों से सत्ताधारी दल के पास है गाजीपुर नगर पालिका, एक घण्टे की बारिश ने विकास का खोला पोल

गाजीपुर। शनिवार को पूरे जिले में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। एक घंटे की बारिश में शहर के बाजारों व मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से काफी राहत भी मिली। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। एक घंटे तक जमकर बारिश हुई।

शहर में नगर पालिका के नाले व नालियों की सफाई के दावों की पोल भी खुलकर सामने आई। शहर के मिश्र बाजार, महुआबाग, लालदरवाजा, कचहरी, विकासभवन चौराहा समेत अनेक स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद शहर से पानी उतरने पर लोगों का आवागमन शुरू हो सका। खबर लिखे जाने तक शहर के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। कई जगहों पर जल भराव होने के कारण चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन फंसे हुए भी दिखाई दिए जिसका मौजूद लोग नगर पालिका के क्रिया कलापों पर सवाल करते हुए नजर आए अगर मौजूद लोगों की माने तो जब से गाजीपुर नगर पालिका का चयन हुआ है तब से आज तक सत्ताधारी दल भाजपा का नगर पालिका पर कब्जा है लेकिन जिस तरह से पूरे नगर पालिका में सड़कों की हालत खस्ताहाल है कहें तो अभी कई वार्ड ऐसे हैं जहां पर आज भी खड़ंजा दिखाई दे रहा है सीवर लाइन जिसको लेकर जनपद के एमएलसी ने भी सवाल खड़ा किए थे उसकी जांच अब ठंडे बस्ते में जा चुकी है नगर पालिका के विकास का पोल खोल रहा नगर पालिका के वार्डो में सड़कों पर बिखर कूड़ा इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी का पुराना कार्यालय जो टैक्सी स्टैंड पर स्थित है उसके समीप काफी ज्यादा गंदगी और कूड़ा बिखरा हुआ रहता है सड़कों पर आवारा पशु कुत्ते हमेशा दिखाई देते रहते हैं ग्रामीण क्षेत्र से जाने वाले लोग नगर पालिका की हालत को देखकर यह कहने को मजबूर हो जाते हैं कि नगरपालिका

से अच्छा तो अपना ग्राम पंचायत है जहां पर गांव की गलियों तक इंटरलॉकिंग लगी हुई है नालियों पर ढक्कन की भी व्यवस्था है लेकिन नगर पालिका जब एक घंटे की बारिश को भी बर्दाश्त नहीं कर सकती तो यह माना जाए की विकास सिर्फ कागजों पर ही सीमित है वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्षा सरिता अग्रवाल लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनी है इससे पहले उनके पति विनोद अग्रवाल अध्यक्ष पद पर आसीन रहे उनसे भी पूर्व में भाजपा के ही रोहिणी कुमार मुन्ना ने हैट्रिक लगाया था लेकिन नगर पालिका आज भी विकास की तरफ टक टकी लगाकर देख रही है। शायद यही वजह है कि गाजीपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू जैसी बीमारी से पूरा का पूरा अस्पताल भरा हुआ है यहां तक की लोग फर्श पर भी बिस्तर लगाने को मजबूर है। इस संबंध में वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि जब भारी बारिश होती है तो हर जगह की यही कहानी होती है जब जरूरत से ज्यादा पानी आता है या नाली की क्षमता से ज्यादा पानी होता है तो उसको निकालने में घंटे दो घंटे लग जाते हैं उसकी भी पहल की जा रही है और सड़कों पर काम चल रहा है और टैक्सी स्टैंड के पास कबाड़ी के दुकानदारों के कारण काफी गंदगी दिखाई देती है अगर वहां पर कूड़ा है तो यह गलत है सख्त निर्देश दिया गया है कि हर दिन कूड़ा उठना चाहिए।