फ़ोर लेन पर ट्रक ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर ,एक कि मौत
गाज़ीपुर मरदह थाना के हैदरगंज गांव के पास वाराणसी -गोरखपुर फ़ोर लेन मार्ग पर मऊ की तरफ से आ रही ट्रेलर (ट्रक)गलत लेन से सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से आमने -सामने की टक्कर हो गयी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालको गम्भीर रूप से घायलावस्था में मरदह पुलिस द्वारा सीएचसी मरदह भेजवाया गया । वहा ट्रक चालक अखिलेश सिंह उम्र अखिलेश सिंह निवासी महराना डेरा कानपुर देहात की मौत हो गयी। ट्रैक्टर चालक राजेन्द्र राजभर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम ताजोपुर थाना सरायलखंसी जिला मऊ का गम्भीर रूप से घायलावस्था में उपचार किया जा रहा है । दुर्घटना के छतिग्रस्त वाहनों के रोड पर पड़े होने की वजह से रोड पर जाम लग गया । मौके पर पहुँचे मरदह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने वाहनों को हटवाकर जाम समाप्त करवाया।


