इलेक्ट्रा कोको टावा ने महिलाओं को उपहार देकर मनाया महिला दिवस
नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जो महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्वतंत्रता बढ़ाने पर केंद्रित है। पहला महिला दिवस 1909 में संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था जोकि लैंगिक समानता और महिला अधिकारों पर केंद्रित है।

नोएडा स्थित इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए महिला दिवस का आयोजन किया।
इलेक्ट्रा कोको टावा के संस्थापक कमल कुमार ने बताया कि कार्यस्थल पर एकता के लिए उन्हें सशक्त बनाना, सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित कराना हमारी कंपनी की पहली प्राथमिकता है, आज हमने 250 महिलाओ को सैनिटरी पैड के पैकेट और 20 महिलाओ को कॉटन के डिजाइनर सूट उपहार स्वरूप दिए।


