राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने मनाया होली मिलन

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने मनाया होली मिलन

नोएड़ा।PNI News। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ शाखा नोएडा महानगर के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चौड़ा सेक्टर 22 नोएडा में शिव दुर्गा मंदिर नियर ईएसआई हॉस्पिटल के पास संपन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता बामणी के चौधरी रामपाल सिंह प्रजापति ने की और कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ महेश शर्मा सांसद गौतम बुध नगर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार व पंकज सिंह नोएडा विधायक के बड़े भाई अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ भारत उपस्थित रहे।

होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार रखें रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चंदन तिलक लगाकर फूलों की होली खेली गई। होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी चौड़ा एवं मोहन लाल प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, श्याम दास प्रजापति, रवि प्रजापति, वीर सिंह प्रजापति, दौलत राम प्रजापति, सुरेंद्र पाल प्रजापति, दीपचंद प्रजापति, सुरेश प्रजापति, महेश प्रजापति, रामवीर सिंह प्रजापति, मांगेराम प्रजापति, रणधीर प्रजापति, मुकेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, जन्नू प्रजापति, सतीश प्रजापति, कलवा प्रजापति, सुनील प्रजापति, हरिओम प्रजापति, अशोक प्रजापति, सतीश प्रजापति, ब्रमप्रकाश प्रजापति, ऋषिपाल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, सुखवीर प्रजापति, सहित समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।