एक्सिस बैंक के नई शाखा का विधायक वीरेन्द्र यादव ने किया उदघाटन
जंगीपुर - क्षेत्र के तारनपुर में कृषि मंडी के समीप एक्सिस बैंक की नवस्वीकृत शाखा का विधायक वीरेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बैंकों में बढ़ती भीड़ के चलते एक नयी बैंक के खुलने से क्षेत्रवासियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा। बैंक संबंधित कार्य सरलता पूर्वक हो इसके लिए बैंक कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसान व्यापारियों को अपने बैंक के सुविधाओं को समझाना होगा।सर्किल हेड एके गुप्ता ने बताया कि बैंक का उद्देश्य प्रतिस्पद्र्धा के दौर में खाताधारकों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करना है।क्लस्टर हेड मोहम्मद अशफी ने बताया कि यहां पर व्यवसाय ऋण, गृह ऋण,

गोल्ड ऋण,शिक्षा ऋण के साथ ही निजी ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं एचडी पर ज्यादा ब्याज दर और किसानों को 25000 से 100 करोड़ तक की लोन प्रक्रिया की जाएगी डिजिटल सेवाएं हमेशा उपलब्ध रहेंगे यह बैंक सुबह 9:30 बजे से शाम के 3:30 बजे तक खुला रहेगा जिससे खाता धारकों को अपने कार्य करने में सहूलियत मिल सकेगी। इस अवसर पर जंगीपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि अशरफ अली अभिमन्यु सिंह मन्नू बैंक मैनेजर गाजीपुर ओम सिंह बीएम ओम कांत राय सत्यनारायण गुप्ता राम प्रसाद गुप्ता सुभ जायसवाल मौजूद रहे ब्रांच मैनेजर शामी आब्दीन ने आए हुए सभी लोगों का अंग वस्त्र देकर सम्मान करते हुए भविष्य में बैंक के लिए अवसर प्रदान करने का भी आग्रह किया।


