सेक्टर 25 के मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

सेक्टर 25 के मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

नोएडा। सेक्टर-25 स्थित एम ब्लॉक के मकान नंबर एम-335 पालीवाल के घर में भीषण आग लग गई। घटना सुबह लगभग सवा दस बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसी निवासियों और सोसायटी के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन कर्मीयो ने आग पर काबू पाया।

अच्छी बात यह है कि परिवार के सभी तीन सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। आग से घर का सारा सामान, बिस्तर, गद्दे, फर्नीचर, बिजली उपकरण समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
अग्निशमन विभाग, पुलिस टीम, सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और सोसायटी के कर्मचारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने का मुख्य कारण इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया।