विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

नई दिल्ली - विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। एमआरवी मॉडल स्कूल द्वारका में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के कोने-कोने से शिक्षार्थीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
यह सात दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 12 जून सायं 4 बजे से प्रारंभ हो कर 19 जून को संपन्न हुआ। प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बौद्धिक सत्र के साथ शारीरिक सत्र भी रहे। शिक्षार्थीयों ने प्रातः स्मरण, योग, शाखा, कृति सत्र, प्रश्नोत्तरी और सत्संग में भी भाग लिया।
वर्ग के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय प्रबंधन समिति की सदस्य आदरणीय मीना भट्ट जी का विशेष सानिध्य रहा। माननीय मीना ताई जी का बौद्धिक राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका विषय पर रहा।

अखिल भारतीय दुर्गावाहिनी संयोजिका सुश्री प्रज्ञा महाला जी ने अपने उद्बोधन में कहा यह देश सीता और सावित्री का देश है यह देश भगवान विष्णु की अर्धांगिनी मां लक्ष्मी का देश है यह भारत वर्ष ऋषि-मुनियों क्रांति वीरांगनाओं का देश है। हमारा देश हमारे लिए देश रेत का मैदान या जमीन का टुकड़ा नहीं अपितु मां है, भारत मां है। इसकी गोद में हम खेले हैं और इसका आंचल हमें छाव देता है यह देश आज फिर मां जीजाबाई जैसी महाशक्ति की तरह दिख रहा है जो शिवा को शिवा जी बनाकर हिंदू राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण कर सके आज देश आतंकियों शत्रुओं से गिरा हुआ है एक तरफ आसुरी शक्ति देश में क्षेत्रवाद और जातिवाद का जहर घोल रही है दूसरी तरफ दुर्गावाहिनी जैसे संगठन है जो राष्ट्र के नागरिकों में सेवा सुरक्षा और संस्कार की भावना पुष्टि करने का अनावरण कार्य कर रही है।
और माननीय मंजू चौधरी जी ने चर्चा में गौ विज्ञान और गौ रक्षा की बात कही। वर्ग में दिल्ली प्रांत की सह संयोजिका अरुणा जी ने बौद्धिक प्रमुख और प्रतिभा जी विधार्थी प्रमुख दिल्ली प्रांत मुख्य शिक्षिका के रूप में पूरे वर्ग में कार्य संभाला।
दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सत्र प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र गुप्ता जी के उद्बोधन के साथ आरंभ हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में दिल्ली प्रांत के अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। प्रांत अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी, प्रांत मंत्री श्री सुरेंद्र गुप्ता जी, प्रांत सह मंत्री श्री नंदकिशोर शर्मा जी, पश्चिमी विभाग के अध्यक्ष श्री राजबीर जी, विभाग सह मंत्री श्री रमेश गर्ग जी, उत्तम जिला मंत्री श्री मुकेश तोमर जी उपस्थित रहे।
इस वर्ग में 176 शिक्षार्थियों को 20 शिक्षक बहनों ने प्रशिक्षण दिया। जिसमंे प्रांत, विभाग से प्रशिक्षित दुर्गाओं ने सातों दिन शारीरिक, मानसिक, दण्ड युद्ध, नियुद्ध, निशानेबाजी, मल युद्ध, जूडो-कराटे सहित एवं आत्म रक्षा के गुण सहित सभी प्रकार से प्रशिक्षित किया।