एनपीएस के साथ पहली लोहड़ी का शानदार अनुभव रहा : मुस्कान
नोएडा। सेक्टर 39 स्थित सामुदायिक केंद्र में नोएडा पंजाबी समाज ने लोहड़ी महापर्व का आयोजन धूमधाम से किया, जहां शहर के तमाम लोग उपस्थित हुए।
इस अवसर पर अपनी पहली लोहड़ी मना रही मुस्कान ने बताया कि मैं और मेरे पति देवांश भटनागर जोकि एनपीएस परिवार के सदस्य ने एनपीएस के साथ अपनी पहली लोहड़ी मनाई हैं। यह एक शानदार अनुभव था और हमने संगीत और स्वादिष्ट भोजन के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया।


