शांभवी महा मुद्रा ट्रस्ट ने किया दुर्गा सप्तशति का पाठ

शांभवी महा मुद्रा ट्रस्ट ने किया दुर्गा सप्तशति का पाठ

नोएडा। चैत्र शुक्ल अष्टमी को सेक्टर- 19 नोएडा में शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट ने सभी की खुशहाली की कामना के लिए माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ संस्था की महासचिव एवं कथा वाचक श्रीमती कनक लता (कनक) के द्वारा किया गया इस अवसर पर शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल,राज कुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजीव गोयल, रवि पोरवाल, शैलेन्द्र पोरवाल , सुनील पोरवाल, अमित पोरवाल, विनोद अग्रवाल, भारती नेगी,विनीता चौधरी, मयंक पोरवाल, ज्योति पोरवाल, तृप्ता सिँह,आशा धर्मदास,नीना बंशीलाल,सीमा गुप्ता, रेनू सिंघल आदि बहुत सी माताओं, बहिनों भाइयों ने पाठ मैं शामिल हो कर माँ का आशीर्वाद लिया।आये हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए श्रीमती कनक ने कहा कि आज मेरे ससुर जी स्व. श्री राम बहादुर पोरवाल जी की पच्चीस वीं पुण्यतिथि है, इस लिए इस पाठ को उनको समर्पित करती हूँ।