अमरनाथ यात्रा बालटाल भंडारे की पहली गाड़ी नॉएडा से रवाना, 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा बालटाल में भंडारा

अमरनाथ यात्रा बालटाल भंडारे की पहली गाड़ी नॉएडा से रवाना, 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा बालटाल में भंडारा

नोएड। शिवशक्ति जनसेवा संस्था ने दिल्ली-नोएडा के कार्यालय आई-70, सेक्टर-9, नोएडा से अमरनाथ बालटाल भंडारे की पहली गाड़ी बालटाल स्थित भंडारा स्थल के लिए रवाना किया। संस्था के चेयरमैन धर्मपाल गोयल, शिवभक्त अनिल गोयल,संरक्षक उमाशंकर गर्ग, राजकुमार गर्ग, राधाकृष्ण गर्ग, सतनारायण गोयल, मुन्ना कुमार शर्मा, बजरंगलाल गुप्ता,तरुण राज, चौधरी रविन्द्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, एस एम गुप्ता, मनीष गुप्ता, संजय जोशी, मानव अग्रवाल आदि ने सनातनी ध्वज दिखाकर भंडारे की गाड़ी को रवाना किया।

आज की गाड़ी में टेंट सामग्री, लोहा, सेनेटरी का सामान, पानी, जेनरेटर, इंटीरियर के लिए कपड़ा, इंट, सीमेंट, लकड़ी, सोफा, गरम और ठंडा पानी के लिए डिस्पेंसर, डिफ्रीज आदि सामान भेजा गया। भंडारा सामग्री की अगली गाड़ी २३ जून को रवाना होगी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा १ जुलाई से शुरु होकर ३१ अगस्त तक चलेगी। शिवशक्ति जनसेवा संस्था द्वारा इस वर्ष बालटाल में १८ वां भंडारा आयोजित किया जा रहा है। संस्था द्वारा बालटाल स्थित शिविर स्थल पर यात्रियों के भोजन, दवाई, ठहरने की उत्तम व्यवस्था की जाती है।