मोटापा निवारण हेतु पाँच दिवसीय योग शिविर का समापन

मोटापा निवारण हेतु पाँच दिवसीय योग शिविर का समापन

नोएडा। सेक्टर 23 के सी ब्लॉक पार्क में भारतीय योग संस्थान द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय नि:शुल्क मोटापा रोग निवारण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ l इस शिविर में संस्थान के पदाधिकारियों जिला प्रधान श्री रमाकांत द्विवेदी जी,जिला मंत्री श्री अभिषेक कुमार,प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमती भूपेंद्र कौर तथा सेक्टर 23की योग केंद्र के प्रमुख श्री  नरेन्द्र कुमार राणा तथा प्रांतीय समिति के सदस्य श्री रमेश दत्त शर्मा ने मोटापे के कारणों,उसके दुष्प्रभाव तथा बचाव के उपायों पर जानकारी दी l

इस शिविर में  जिला संगठन मंत्री श्रीमतीसुषमा वधवा,क्षेत्रीय प्रधान श्री राज सिंह कटारिया तथा श्री मुकेश वार्ष्णेय की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए lविभिन्न प्रकार के योगासनों,ध्यान अभ्यास तथा श्वासन का अभ्यास कराते हुए शिविर में सम्मलित करीब 80साधक साधिकायों को हर एक आसन,योगासन,तथा निरंतर अभ्यास का महत्व बताया गया l

शिविर में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि किस प्रकार हम स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन भी पा सकते हैं l विशेष रूप से साधकों को पौष्टिक आहार लेने  का मार्गदर्शन भी किया गया l

उपस्थित योग प्रेमियों ने स्वच्छ आहार,ध्यान अभ्यासों तथा योग आसनों को अपने जीवन में उतारने का दृढ़ संकल्प भी लिया l
आज कार्यक्रम के समापन के दिन श्री जीवन सोनी जी ने सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया तथा सभी ने भारतीय योग संस्थान की अमूल्य देन  योग को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया l.कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया.l