अपना घर आश्रम में मनाया गया चतुर्थ स्थापना दिवस
नोएडा। अपना घर आश्रम का वार्षिकोत्सव प्रभु जी की कहानी, प्रभुजी की जुबानी" कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर 400 से अधिक सेवाभावी उपस्थित रहे। अपना घर आश्रम में रहने वालीं बेसहारा महिलाओं को सहारा और आश्रय देकर उन्हें अपनों से मिलाया जाता है। जब उन्हें समाज और परिवार के लोग छोड़ देते हैं उन्हें सहारा दिया 'जा रहा है।

कार्यक्रम में अपनाघर आश्रम के संस्थापक डा. बी एम भारद्वाज, जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज, यू पी महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती बबीता चौहान, पूर्व अध्यक्षा विमला बाथम, श्रीमती शालिनी सिंह, बीजेपी महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, राज्य मंत्री कैपटन विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, गणेश जाटव, नोएडा अथॉरिटी से डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर आनंद मोहन सिंह, इस्कॉन अध्यक्ष स्वामी बंसीधर प्रभु, अग्रवाल मित्र मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और डी के मित्तल, फ़ोनरवा से योगेंद्र शर्मा और के के जैन, श्रीराम मित्र मंडल से डी पी गोयल और राजकुमार गर्ग, लायंस क्लब दिल्ली नोएडा से एडवोकेट विकास बंसल और नितिन गुप्ता, नेकी का डिब्बा से गिरीश शुक्ला, अपनाघर नोएडा अध्यक्ष नानू राम जिंदल, उमाशंकर गर्ग, निरंजन गुप्ता, बलराज गोयल, भाई प्रशांत गोयल, भाई सोनू राणा, अनिल माहेश्वरी, संजय माथुर, सत्यनारायण महावर, बी बी शर्मा, एमएसएमई से सुभाष शर्मा, श्रीमती रेणु शर्मा के साथ अन्य साथी रहे।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती शालू गोयल ने आश्रम में रह रहे प्रभुजी के साथ किया।


