एक्यूप्रेशर हेल्थ कैंप का सफल आयोजन, विभिन्न रोगों एवं उनके उपचार पर हुई चर्चा 

एक्यूप्रेशर हेल्थ कैंप का सफल आयोजन, विभिन्न रोगों एवं उनके उपचार पर हुई चर्चा 

नोएडा। साईं अपार्टमेंट सोसाइटी सेक्टर-71 में RWA टीम के सहयोग से Step 4 Change Foundation एवं CIPL Foundation द्वारा संयुक्त रूप से एक एक्यूप्रेशर हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में योगाचार्य बृजेश शुक्ला (एक्यूप्रेशर ट्रेनर एवं थेरिपिस्ट) ने सोसाइटी के सभी निवासियों को एक्यूप्रेशर पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों एवं उनके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर बिना दवाई के भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

योगाचार्य बृजेश शुक्ला द्वारा सेक्टर-29, गंगा कॉम्प्लेक्स में आरोग्य वेदी नाम से एक एक्यूप्रेशर केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहाँ विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार किया जाता है।

कैंप के दौरान कई सोसाइटी निवासियों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं में तुरंत सुधार महसूस किया। इस अनुभव ने लोगों के बीच एक्यूप्रेशर के प्रति विश्वास और जागरूकता को और बढ़ाया।

इस अवसर पर योगाचार्य बृजेश शुक्ला एवं उनकी टीम के साथ सोहनवीर त्यागी तथा RWA की ओर से बृजेश, मुकेश, चंद्रेश एवं अभय आदि लोग उपस्थित रहे।

यह हेल्थ कैंप समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।