श्री कृष्णा सोसाइटी में हुआ निःशुल्क फिजियोथेरेपी-ऑक्यूपेशनल थेरेपी शिविर का आयोजन
नोएडा। सेक्टर 117 स्थित श्री कृष्णा सोसाइटी में फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. महिपाल सिंह, डॉक्टर दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. सुष्मिता भाटी एवं डॉ. अभिषेक सिंह के द्वारा 53 मरीजों को थेरेपी और 25 मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित परामर्श दिया गया।

इस कैम्प का उद्देश्य लोगो को वर्क रिलेटेड डिसऑर्डर्स और पोस्चरल प्रॉब्लम से संबंधित बीमारियों के बारें में जागरूक करना तथा माँसपेशियो और हड्डियों के दर्द से निवारण देना था।


