कॉमर्स के छात्रों के लिए उपयोगी है 'एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड पर्सनल सेलिंग' पुस्तक - कैप्टन विकास गुप्ता
नोएडा: बीबीए, एमबीए तथा बी. कॉम, एम. कॉम के छात्रों के लिए सुल्तान चंद एंड संस प्रकाशन हाउस द्वारा प्रकाशित दो बहु उपयोगी पुस्तको 'एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड पर्सनल सेलिंग' एवं 'कंज्यूमर बिहेवियर' का विमोचन कृषि अनुसंधान समिति के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता द्वारा प्रो. डॉ. एस. एल. गुप्ता, डॉ. निकेत मेहता, डॉ. सीमा गुप्ता, गंगाधर चौधरी, डॉ. शुभ्रा वैष्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

सुल्तान चंद एंड संस प्रकाशन हाउस के डॉ. शुभ्रा वैष्य ने बताया कि यह दोनों पुस्तकें छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी जिसमें पहली पुस्तक 'एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड पर्सनल सेलिंग को प्रो. डॉ. एस. एल. गुप्ता एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. निकेत मेहता जोकि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नोएडा मैं कार्यरत हैं द्वारा लिखा गया है, वहीँ दूसरी पुस्तक कंज्यूमर बिहेवियर को प्रो. डॉ. एस. एल. गुप्ता द्वारा लिखा गया हैं।

कैप्टन विकास गुप्ता ने बताया कि मैंने दोनों पुस्तको का अध्ययन किया है ये पुस्तकें न केवल वर्तमान शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, बल्कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी गहराई से जुड़ी हुई प्रतीत होती हैं। इन पुस्तकों का उद्देश्य औद्योगिक दृष्टि से तैयार, विश्लेषणात्मक रूप से सक्षम, एवं नैतिक रूप से मजबूत पेशेवर तैयार करना है।

प्रो. डॉ. एस. एल. गुप्ता ने बताया कि यह दोनों पुस्तकें विशेष रूप से बीबीए, एमबीए बी. कॉम और एम. कॉम के छात्रों एवं विपणन, सेवा, और प्रबंधन क्षेत्र के पेशेवरों के लिए लिखी गई हैं। ये पुस्तकें शिक्षण तथा वास्तविक उद्योग क्षेत्र में कार्यान्वयन दोनों के लिए अनमोल संसाधन हैं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विपणन संचार के तीन प्रमुख स्तंभों को समझने हेतु एक सुव्यवस्थित एवं व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करती है।
एडवरटाइजिंग, सेल्स प्रमोशन एंड पर्सनल सेलिंग पुस्तक जिसमें शामिल हैं.
व्यवहारिक केस स्टडीज़
भारतीय एवं वैश्विक उदाहरण
व्यक्तिगत बिक्री एवं प्रमोशनल रणनीतियों पर गहन विश्लेषण
विज्ञापन, प्रमोशन एवं बिक्री के लिए AI टूल्स का समावेश
वहीं दूसरी पुस्तक कंज्यूमर बिहेवियर उपभोक्ता व्यवहार की निर्णय प्रक्रिया का विश्लेषण करती है, जिसमें समाहित हैं.
भारतीय परिप्रेक्ष्य में आधुनिक सिद्धांत
अभ्यास प्रश्न,, एवं चिंतन आधारित कार्य
बदलते बाज़ार के अनुकूल केस स्टडीज़
उपभोक्ता व्यवहार में AI टूल्स का प्रयोग
इस अवसर पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने इन पुस्तकों की प्रासंगिकता और व्यावहारिक उपयोगिता की सराहना की। लेखकों ने बल दिया कि ये पुस्तकें केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि उद्योग आधारित दृष्टिकोण भी प्रदान करती हैं, जिससे विद्यार्थी भारत के उभरते आर्थिक परिवेश से जुड़ पाते हैं।


