कासिमाबाद एसडीएम पर अधिवक्ताओं ने लगाया गंभीर आरोप
गाज़ीपुर : कासिमाबाद एसडीएम के खिलाफ तहसील बार के अधिवक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए दो दिवसीय न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव दिया है ।मंगलवार को कासिमाबाद तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में कासिमाबाद एसडीएम राजेश प्रसाद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रस्ताव दिया गया।आरोप है कि कासिमाबाद एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय में पत्रावलियों का नही मिलना,नकल जारी नही होना, नए दाखिला पर हस्ताक्षर न होना, जिस पत्रावली में आदेश हो चुका है उस पत्रावली का न मिलाना ,परवाना जारी नही होना, जो पत्रावली पी0 डी में सुरक्षित है जिसका पी 0 डी नही बनाना । इन सभी कार्यों में एसडीएम के द्वारा अनियमितता को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने कहा कि 21 नवंबर को एसडीएम के खिलाफ कार्य अनियमितता में सुधार लाने हेतु पत्रक दिया गया था और वार्ता भी हुई थी ।लेकिन उसके बावजूद कोई गतिविधियों में सुधार नहीं होने पर अधिवक्ता मुखर हो गए और कहां की जब तक सभी कार्य पूर्ण रूप से दूरस्थ और सही होने तक सभी अधिवक्ता गण दो दिवसीय न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर नील गगन ,दानिश सिद्दीकी , राकेश उपाध्याय, चंद्रजीत राजभर ,दामोदर यादव, नागेंद्र नागेंद्र गौतम सहित सभी अधिवक्ता शामिल रहे।


