गौरव चाचरा ने अपना घर आश्रम में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन 

गौरव चाचरा ने अपना घर आश्रम में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन 

नोएडा। सेक्टर 33 स्तिथ अपना घर आश्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा प्रवक्ता गौरव चाचरा ने अपने परिवार सहित महिला प्रभुजी (आश्रम निवासियों) के साथ खुशियाँ बांटीं। इस विशेष दिन की शुरुआत उन्होंने आश्रम में सुबह के नाश्ते का आयोजन कर की।

इस अवसर पर गौरव चाचरा ने कहा कि आज हमारे नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन है, जोकि हमारे लिए सबसे बड़ा और अत्यंत हर्ष का दिन है। हर वर्ष की भाँति इस बार भी हम सेवा भाव के साथ इस दिन को मना रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि परमेश्वर अखिलेश जी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन की हर खुशी प्रदान करें।