गौतमबुद्धनगर युवा कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा पर कैंडल मार्च निकाला
नोएडा। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय चिब के आदेशानुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला जी के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान व नोएडा विधानसभा युवा अध्यक्ष नीरज आवाना के नेतृत्व में के मणिपुर हिंसा में पीड़ित व्यक्तियों के समर्थन और केंद्र सरकार की विफल नीतियों पर दर्जनों युवा कांग्रेसियों ने सैक्टर 9 स्थित बांस बल्ली मार्केट में कैंडल मार्च निकाला।
जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट दिनेश अवाना ने संयुक्त रूप से कहा कि मणिपुर हिंसा के पीछे केंद्र की मोदी सरकार है और सरकार चुनाव में प्रचार में लगी हुई है।
सभी ने कैंडल पर कैंडल मार्च करते हुए केंद्र सरकार का विरोध किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शाहबुद्दीन शामिल रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय शूटर किसान नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक पूनम पंडित ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मणिपुर पर मौन क्यों है 140 करोड़ जनता जवाब मांगना चाहती है कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री जवाब देना क्यों नहीं चाहते हैं लगातार मणिपुर चल रहा है मणिपुर में अभी तक हजारों की तादाद में मृत्यु हो चुकी हैं इस पर युवा कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री से जवाब मांगना चाहती है कि देश के युवाओं को मणिपुर पर जवाब चाहिए
कैंडल मार्च में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जावेद खान, अन्तर्राष्ट्रीय शूटर किसान नेता कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक पूनम पंडित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस शाहबुद्दीन, नसीम, आर एल शर्मा, मुकेश पासवान, परवेज, गुड्डू, शेखर अग्रवाल, विनोद, कांबली, शुभम्, सब्बू, विवेक, आनंद, धनंजय, समीर लाल बहादुर, सलमान व अन्य लोग मौजूद रहे


