हर्रैया में स्वच्छता अभियान पखवारे की शुरुआत हुई
हर्रैया के विभिन्न स्थानों से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से व जनस्वास्थ्य के लिए आवश्यक स्वच्छता अभियान पखवारे का शुभारम्भ किया गया जिसमें हर्रैया में विभिन्न स्थानों पर सफ़ाई की गयी व जनजागरण किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों को साफ़ किया गया क्योकि एक लम्बे अंतराल के बाद विद्यालय शुरू हुए है तो वहाँ विद्यार्थी स्वस्थ वातावरण में पढ़ाई कर सकें जिसके लिए यह अतिअवश्यक है।
अभियान के रचनाकार भाजपा प्रदेश सहसंयोजक ऋषि पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान में मंदिर व घाटों की भी सफ़ाई की जाएगी और आस पास रह रहे सभी निवासियों से सहयोग ले कर अभियान के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा।


