सखीबहिनपा मैथिलानी समूह द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
नोएडा। रामलला के आगमन की खुशी में मैथिलानियों की संस्था सखी बहिनपा मैथिलानी समूह दिल्ली एनसीआर की महिलाओं द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2024 शनिवार को मेघदूतम पार्क नोयडा में रामलला की झांकी निकाली गयी और दीप प्रज्वलित किया गया।
यह कार्यक्रम स्थानीय प्रभारी श्रीमती गिन्नी झा की देखरेख में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में सखीबहिनपा मैथिलानी समूह की उपाध्यक्ष श्रीमती छाया झा, उप- उपाध्यक्ष श्रीमती सान्त्वना मिश्रा एवं स्थानीय महासचिव श्रीमती हेमा झा भी उपस्थित थी।
कार्यक्रम की शुरुआत एक वर्कशाप के माध्यम से की गई। जिसमें श्रीमती प्रभा झा ने उपस्थित लोगों को टोपी और मोजे बनाना सिखाया। तत्पश्चात 2बजे दिन में शोभा यात्रा और झांकी निकाल कर दीप प्रज्वलित किया गया।अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे विद्यापति के गीतों की एक प्रतियोगिता भी इसमें रखी गई थी।
सखीबहिनपा की संस्थापिका आरती झा द्वारा सभी उपस्थित सखियों का उत्साहवर्धन किया गया। समूह की मुख्य कार्यकर्ता रीना झा,रजनी झा,स्वाती झा,भारती चौधरी,मधुलता मिश्रा एवं रेखा ठाकुर ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।नोएडा इकाई की कार्य कर्ता सरिता मिश्रा ,अर्चनाभूषण, अनुपम झा ,सुनिता मिश्रा ,मनोरमा झा ,प्रभा झा आदिने मिलकर कार्य कर्म की देख रेख की ।
जैसा हम जानते हैं कि मां जानकी मिथिला की बेटी हैं एवं भगवान रामचंद्र जी की ससुराल है ।अतः राम मंदिर को बनने को लेकर मिथिला वासियों में अति उत्साह है,जिसे वे विभिन्न तरीकों से प्रदर्शित भी कर रहे हैं।
दिल्ली एनसीआर की सखीबहिनपा समूह की सखियों का उत्साह भी इसको लेकर देखने योग्य था।गिन्नी झा ने सखीबहिनपा मैथलानि समूह को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


