दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ाई हर एक परिवार के लिए है - सुलोक झा

गाजियाबाद।PNI News। दहेज मुक्त फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलोक झा ने आज के वर्तमान समय मे दहेज के खिलाफ जो बिगूल बजाया है वास्तव में सभ्य समाज के लिए सराहनीय पहल है। वर्तमान परिदृश्य को यदि देखा जाय तो दहेज मुक्त फाउंडेशन के राष्ट्रीय सुलोक झा ने सभी समुदाय के लोगों के लिए आवाज उठाई है। संस्था के पदाधिकारी ने कहा कि इस दहेज रूपी कुप्रथा को दूर करने के लिए सभी समुदाय के लोगों को सुलोक झा का साथ देना चाहिए।
सुलोक झा से बात करने पर पता चला कि यह लड़ाई पूरे देश भर में चलेगी और सुलोक झा का इस को लेकर काफी चर्चा बना हुआ है कि वास्तविक में दहेज प्रथा समाज मे कोरोना से भी घातक बीमारी है। जो कि परिवार को दीमक के तरह खोखला करती जा रही है। पुनः जब दहेजमुक्त फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलोक झा से पूंछा गया कि आपका यह संघर्ष कब तक चलेगा तो सुलोक झा का एक ही जवाब मिला कि मेरी दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ाई हर एक परिवार के लिए है। मैं अंतिम सांस तक दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाता रहूँगा। और एक दिन ऐसा समय आयेगा की पूरा देश दहेजमुक्त समाज कहलायेगा।