अग्रवाल मित्र मंडल ने किया मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद वितरण
नोएडा। सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष विकास बंसल में बताया कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से मिलने उनके घर जाते हैं क्योंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करने से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं साथ ही सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

संस्था के महासचिव विपिन अग्रवाल ने बताया कि सूर्य देव को समर्पित, मकर संक्रांति का फसल उत्सव खगोलीय और कृषि चक्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ को चिह्नित करने के लिए पूरे देश में मनाया जाता है क्योंकि यह वसंत के आने का संकेत देता है।
इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक तुषार गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैन, संजय कुमार गोयल, सुनील गुप्ता, आर.एस अग्रवाल, रामनिवास बंसल, सुशील सिंघल, राधा कृष्ण गर्ग, जे.एम गुप्ता, रवि गर्गेश, प्रदीप अग्रवाल, सी.ए मनोज अग्रवाल, दशरथ बंसल, तिलक राज मित्तल, नेत्रपाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल बृजवासी, सी.के अग्रवाल, पुनीत गर्ग, राजेश जिंदल, सुरेन्द्र गर्ग, रमेश बंसल, निशांत गर्ग, हरीमंगल इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।


