15 हजार की अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भांवरकोल पुलिस को मिली कामयाबी
गाजीपुर । भांवरकोल पुलिस ने तस्करी के जरिए बिहार पा़ंन्त ले जा रहे देशी शराब के साथ बीरपुर पलियां मार्ग पर एक आटो से 15 हजार रुपये मूल्य की देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर वांछित धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि बीती रात्रि में थाने के एसआई रामअजोर यादव एवं हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे।इसी बीच बजरिये मुखबिर सूचना मिली कि बीरपुर पलियां मार्ग की पुलिया के समीप पर एक आटो में तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आटो को रोककर तलाशी ली। जिसमें कुल चार पेटी ब्लू लाइन देशी शराब जिसकी कीमत 15 हजार रूपए है उसे बरामद किया। गिरफ्तार शराब तस्कर श्रवण यादव पुत़ लक्ष्मण यादव इसी थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को आबकारी एक्ट सही सुसंगत धाराओं में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।जबकि बरामद वाहन को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह,एस आई राम अंजोर यादव, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश यादव , चन्द्रभान बिंन्द,पंकज सिंह आदि शामिल रहे।


