होली पर मदिरापान और धुम्रपान करना गलत- विधायक जै किशन साहू
गाजीपुर उत्तर प्रदेश राज्य के गाजीपुर जनपद जलालाबाद में डिजिटल एंपावरमेंट फाउंडेशन और नोकिआ के सहयोग से चल रहे स्मार्टपुर सेंटर जलालाबाद पर आज सेंटर संचालक प्रमोद वर्मा और बच्चों के सहयोग से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर सदर विधायक जय किशन साहू ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है बहुत सारे लोग होली पर तरह-तरह के मदिरापान और धूम्रपान करते हैं जो सरासर गलत है हमें ऐसा नहीं करना चाहिए हमें अपना भविष्य बेहतर बनाना है तो इन सब से दूर रहना चाहिए भले ही कोई हमें बिना पैसे का यह सब चीजें दें तो नहीं लेना चाहिए सभी बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्रों को कहा कि यदि कोई आप को धूम्रपान की चीजें दें और कहे कि दोस्ती के नाते केवल एक बार पी लें तो समझिए वो आप का दोस्त नहीं दुश्मन है और इन सबसे दूर रहें क्योंकि भविष्य को बेहतर बनाने के लिए संस्कार और शिक्षा दोनों जरूरी हैं और जो इस समय की स्थिति हैं वह चाहे प्राइवेट जॉब हो चाहे सरकारी करेक्टर सर्टीफिकेट अनिवार्य हो गया हैं जो आप को अपनी वाणी पर सैयम व संस्कार के ही दम पर बेहतर परिणाम के साथ मिल सकता हैं जिसे आप हासिल कर कहीं भी किसी भी सेक्टर में इस्तेमाल कर अपना ,अपने परिवार, अपने जनपद, अपने देख का नाम रोशन कर सकते हैं और सभी को बेहतर भविष्य की टिप्स के साथ ही सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दिए जिस अवसर पर रेडियंस चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संचालक रामअवध कुशवाहा,सुभाष यादव,अश्विनि मधेशिया,अरुण यादव,संतोष मौर्य,जयराम,आशीष चौहान,कृष्णा चौहान,पवन,निखिल,रितेश व अन्य लोग भी मौजूद थे ।


