करीमुद्दीनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामियां दीपक यादव

करीमुद्दीनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामियां दीपक यादव

 गाजीपुर  गैगेस्टर एक्ट थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर का 15 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 पुलिस अधीक्षक  गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 28.02.2024 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना करीमुद्दीनपुर मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति में मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर के अभियुक्त दीपक यादव पुत्र भोला यादव नि0 ग्राम नियाजीपुर(गर्जन पाठक का डेरा) थाना सिमरी जनपद बक्सर बिहार को भांवरकोल ब्लाक के पास अवथही मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त दीपक यादव उपरोक्त गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह  द्वारा 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।