राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष बने जय प्रकाश ठाकुर
गाजीपुर: राष्ट्रीय नाई महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामभुवन शर्मा ने जय प्रकाश ठाकुर को जनपद गाजीपुर का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष रामभुवन शर्मा ने कहा कि जयप्रकाश ठाकुर को जिलाध्यक्ष बनने से गाजीपुर जनपद में संगठन को मजबूती मिलेगी। वही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष की मनोनीत सूची जारी होते ही जयप्रकाश ठाकुर के करमचंदपुर निजी आवास पर बधाई देने के लिए समर्थकों का हुजूम जुट गया।इस दौरान युवाओं ने नवागत जिलाध्यक्ष को मिठाई का खिलाकर बधाई दी। बताते चलें जनपद में पहली बार युवा वर्ग को जिलाध्यक्ष पदभार मिलने से पूरे जनपद के युवाओं में उत्साह के साथी एक मजबूती के साथ संगठन कर्पूरी विचारों पर चलते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा को मजबूत करने का कार्य करेंगे।


