आईआईए नोएडा चैप्टर की जनरल बिजनेस मीट में दी गई उद्योगों संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी

आईआईए नोएडा चैप्टर की जनरल बिजनेस मीट में दी गई उद्योगों संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी

नोएडा: आईआईए नोएडा चैप्टर द्वारा आयोजित जनरल बिजनेस मीट (GBM) का आयोजन होटल फॉर्च्यून सेक्टर-27 में आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री स्वीटी उपाध्याय, सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) उपस्थित रहीं। साथ ही, आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव वंसल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन नवीन गुप्ता और साहिल कुमार द्वारा सभी उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने के साथ हुई। इस सत्र में सदस्यों और आगंतुकों का परिचय कराया गया, जिससे नेटवर्किंग में मदद मिली और प्रतिभागियों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिला।

सुश्री स्वीटी उपाध्याय ने उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्षेत्र के लिए प्रदान की जा रही योजनाओं, सब्सिडी और प्रोत्साहन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास और प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

(आईआईए) नोएडा चैप्टर द्वारा आयोजित जनरल बिजनेस मीट (GBM) में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के किशन सिंह ने भाग लिया। उन्होंने उद्योग जगत को प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सरकारी योजनाओं, नियमों और अनुपालनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित उद्योगपतियों ने इन जानकारियों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक ने एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी प्रोत्साहन और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए उद्योगपतियों को प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम नोएडा के उद्योगजगत के लिए एक सकारात्मक मंच साबित हुआ, जहां सभी को सरकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई।

जनरल बिजनेस मीट (GBM) एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्योगपतियों और व्यवसाय मालिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम विभिन्न पेशेवरों के लिए चर्चा में भाग लेने, ज्ञान साझा करने और मूल्यवान संपर्क बनाने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष निर्मल कांत गोयल, सचिव साहिल कुमार, कोषाध्यक्ष सीए मनीष गुप्ता, कार्यकारी समिति के सदस्य और नए सदस्य के साथ साथ लगभग 100+ प्रतिभागी लोग उपस्थित रहे। वहीं संचालन सचिव साहिल कुमार ने कुशलतापूर्वक किया।