अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों ने किया सुशील भारती की पुस्तक 'मीडिया थ्रू माय आईज' का विमोचन
अभी हाल ही में 13 फ़रवरी को जाने माने मीडिया प्रोफेशनल सुशील भारती की पुस्तक "Media Through My Eyes" का विमोचन मारवाह स्टूडियोज के प्रांगण में तीन दिवसीय चौदहवें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ़ जर्नलिज्म के दौरान हुआ। इस मौके पर भारत में उरुग्वे के राजदूत महामहिम अल्बर्टो ज्ञानी, ट्रिनिडाड के उच्चायुक्त महामहिम चन्द्रदाथ सिंह, पेलेस्टाइन के राजदूत अब्दुल्ला एम और AAFT यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप मारवाह जी के द्वारा किया गया।
अन्य गणमान्य व्यक्तियों में रेडियो मिर्ची के चीफ कंटेंट ऑफिसर तापस सेन, डे आफ्टर के एडिटर इन चीफ, सुनील डैंग मौजूद रहे. इस पुस्तक की भूमिका संदीप मारवाह ने लिखी है। इस पुस्तक में लेखक सुशील भारती की 25 वर्षों की मीडिया यात्रा समाहित है। उन्होंने जैसा मीडिया को देखा, परखा और समझा उसको बेबाकी से कलम बद्ध करने की कोशिश की है।
इस मौके पर सुशील भारती ने अपने वक्तव्य में कहा कि "यहां मेरे परिश्रम की बूंदों के साथ साथ, वास्तविक धरातल पर भारत कैसा है इसे जानने का मौका मिलेगा, हाशिए पर जिंदा लोगों के दुख और परेशानियों के साथ साथ आदिवासी इलाकों का जीवन, कठिनाइयां और सौंदर्य भी मिलेगा। इसके अलावा काम करते हुए मानवीय व्यवहार से निकट का परिचय लेकिन काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से भी पाठक रूबरू होंगे"। उन्होंने आगे कहा कि "मैं शायद ये सब इसलिए लिख पाया कि मुझे अपना देश एक बार नहीं तीन तीन बार देखने का सौभाग्य मिला"।
पुस्तक को दिल्ली के एक प्रतिष्ठित प्रकाशन “ राही पुब्लिकेशन” ने प्रकाशित किया है. पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध हो गई है,चाहे तो पाठक वहां से लेकर पुस्तक पढ़ सकते हैं.


