झोपड़ी में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

झोपड़ी में लगी आग, घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

कासिमाबाद :कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में गुरुवार को रामकिसून पाल के मड़ई में आग लग जाने से मड़ई मे रखे घर गृहस्ती के समान सहित कुछ नगदी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग की लपटों पर बाल्टी से पानी उड़ेलते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया । ग्राम प्रधान ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव निवासी रामकिशुन पाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह मड़ई में धुआं निकलता देखा गया तबतक आग विकराल रूप ले लिया ।आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए बाल्टी से पानी उड़ेलते हुए काफी प्रयास किया तब तक मड़ई सहित उसमे रखे घर गृहस्ती समान लगभग एक दर्जन बोरी में रखे गेहूं और चावल, कपड़ा सहित₹7000 नगदी जलकर खाक हो गया । रामकिशुन पाल ने बताया कि घर के ही लोग कचरे को जला कर छोड़ दिया था शायद उसी से झोपड़ी में आग लग गई है। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों संग काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।तब तक उनके मड़ई मे रखे घर गृहस्ती के सामान जलकर राख हो गए हैं । पीड़ित परिवार भेड़ बकरी पालन कर घर परिवार का जीविको पालन करता है ।हल्का लेखपाल सुनील पासवान को फोन द्वारा सूचित किया गया है। ।इस संबंध में हल्का लेखपाल सुनील कुमार पासवान ने बताया की जानकारी मिली है मौके पर पहुंच कर आग के नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के प्रेषित होगा। जिससे पीड़ित परिजनों को सहायता राशि मिल सके।