जलवायु टावर्स की पहली महिला प्रेसिडेंट बनी ज्योति डी त्रिपाठी
नोएडा। सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर्स आरडब्ल्यूए के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट 2026-27 के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग अफसर कमोडोर विजय भटनागर (सेवानिवृत्त), अमृतांशु जैन और प्रमुख रिटर्निंग अफसर एवीएम जे.एस. पनेसर (सेवानिवृत्त) की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव परिणामों के अनुसार ज्योति डी त्रिपाठी को प्रेसिडेंट चुना गया, जो सोसाइटी के 20 साल के इतिहास में पहली महिला प्रेसिडेंट बनी हैं। वाइस प्रेसिडेंट पद पर गौरव अत्रि, जनरल सेक्रेटरी पद पर अमित भट्टाचार्य, ट्रेजरर पद पर ऋषि जैन और जॉइंट ट्रेजरर पद पर सौरभ श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। अंकुर भटनागर और प्रदीप जोशी को बोर्ड मेंबर चुना गया।
चुनाव के बाद बोर्ड सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया, ताकि सोसाइटी का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट ज्योति डी त्रिपाठी ने कहा कि सोसाइटी का समग्र विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर रखरखाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
सोसाइटी के निवासियों—ए.के. सिंह, प्रवीन सेठ, आसिम अफसर, गौतम पुरी, अनिल नेगी, राकेश राय, गौरव सिंह और डी.पी. सिंह सहित अन्य लोगों ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


