नोएडा पंजाबी एकता समिति ने हर्षोल्लास से मनाया बैसाखी पर्व
नोएडा। सेक्टर 12 स्थित गुरुद्वारा साहिब में नोएडा पंजाबी एकता समिति परिवार द्वारा अपने पावन पर्व ‘‘बैसाखी’’ के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम एवं शबद कीर्तन का आयोजन उत्साह के साथ किया गया।
गुरू ग्रंथ साहिब जी हजूरी, भाई अतेंद्र सिंह दिल्ली वाले एवं भाई चरणजीत जीत सिंह ने वाणी से मधुर शबद कीर्तन हुआ, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित संगत ने गुरुवाणी का श्रवण कर आत्मिक शांति एवं आनंद का अनुभव किया। बैसाखी पर्व, जो कि फसल कटाई की खुशी और सिख परंपरा में खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है, को अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। आयी हुई संगत ने शबद कीर्तन सुनकर मन को शांति एवं हर्ष और भक्ति में लीन हुये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बैसाखी पर्व के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व न केवल खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में गुरुओं के बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा एवं समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
नोएडा पंजाबी एकता समिति परिवार के पदाधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, समरसता एवं एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संसकृति में विविधता में एकता की भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हमें सदैव बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए गुरु का लंगर भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं समानता का संदेश भी प्रसारित किया गया।
इस भव्य आयोजन में समाज के विभिन्न शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने मिलकर बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया तथा एक-दूसरे को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नोएडा पंजाबी एकता समिति परिवार के मुख्य संरक्षक सुरिंदर मेहता, संरक्षक संजय बाली, सरदार जसविंदर खोकर, सतपाल आनंद, अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, महासचिव नरेन्द्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्षक गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, मनोज बवेजा, अंतेश भंडारी, रमेश सीकरी, अश्वनी सदाना, राहुल बाली, सुभाष मेहता, श्रीमती डिम्पल आनंद , श्रीमती मंजू मेहता, श्रीमती नमिता बाली, श्रीमती योगिता सोनी, श्रीमती उर्वशी चाचरा, कुमुद चोपड़ा आदि भारी संख्या में संगत की उपस्थिति रही ।
पंजाबी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता एवं समस्त संस्थापक सदस्यों ने महानगर से आये हुए सभी संगत का आभार व्यक्त किया।


