डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के उपस्थिति में दो दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने भाजपा का दामन थामा

गाजीपुर में आज भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय के नामांकन जनसभा के अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के उपस्थिति में जनपद के लगभग दो दर्जन से भी अधिक ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा जिसमे समाजसेवी और युवा उद्यमी सत्येंद्र सिंह पूर्व ग्राम प्रधान बद्धुपुर आकाश राजभर ,वर्तमान ग्राम सुभाष राम, गुड्डू राजभर प्रधान, दुर्ग विजय राजभर प्रधान जयरामपुर, गुड्डू राजभर प्रधान ओढड़राई, हरि राजभर प्रधान ,गंगाराम प्रधान, अमरजीत राम प्रधान , अनिल राजभर प्रधान , सूर्य देव कुमार प्रधान ,काशी राजभर प्रधान, चंद्रभान राजभर प्रधान, तेजू राजभर प्रधान, इंदल राम प्रधान, जसवंत राजभर प्रधान, राम प्रवेश राजभर प्रधान सहित अन्य लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का सदस्य ग्रहण किया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह और भाजपा प्रत्याशी पारस राय ने सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोकसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाने का आह्वान भी किया।