न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाज़ीपुर बिरनो क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय इनवा में शुक्रवार को 70वीं न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भागवत सिंह यादव सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक तथा विशिष्ट अतिथि , गंगा प्रसाद प्रधान रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनो की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रारंभ प्राथमिक संवर्ग के बालक एवं बालिका टीमों द्वारा कबड्डी के मैच से हुआ जिसमें न्याय पंचायत बिरनो के कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग प्राथमिक संवर्ग में कबड्डी में इनवा विजेता एवं सरदरपुर उपविजेता रहा। बालिका संवर्ग प्राथमिक स्तर पर इनवा विजेता एवं सरदरपुर उप विजेता रहा। 50 मी बालिका दौड़ में अंशिका यादव कंपोजिट विद्यालय इनवा प्रथम और अनिशा राजभर प्राथमिक विद्यालय खरगपुर द्वितीय, बालक वर्ग में दीपक राजभर प्राथमिक विद्यालय खरगपुर प्रथम और हिमांशु यादव कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रिंकी प्राथमिक विद्यालय खरगपुर प्रथम और निशा कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर द्वितीय, बालक वर्ग 50 मीटर में दीपक खरगपुर प्रथम और शिवम कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय, 200 मीटर बालिका वर्ग में अंशिका यादव कंपोजिट विद्यालय इनवा प्रथम और नंदिनी चौहान कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर द्वितीय, बालक वर्ग 200 मीटर में आकाश कंपोजिट विद्यालय इनवा प्रथम और दीपक प्राथमिक विद्यालय खरगपुर द्वितीय, 400 मी बालिका वर्ग में स्नेहा राजभर कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर प्रथम रहे। बालक वर्ग में कृष्ण चौहान कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर प्रथम सिद्धार्थ कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय, 200 मी बालिका जूनियर वर्ग में संजना कंपोजिट विद्यालय इनवा प्रथम और जीतू कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर द्वितीय, बालक वर्ग 200 मिटर जूनियर स्तर कृष्णा कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर प्रथम और साहिल कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनो द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर 400 मी बालिका अंकिता कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर प्रथम और संजना कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय, 400 मीटर बालक वर्ग रेहान उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनो प्रथम और अमित कुमार कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय रहे। इसी प्रकार 600 मिटर जूनियर स्तर दौड़ में बालिका वर्ग में श्रद्धा चौहान कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर प्रथम और साक्षी यादव कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय,बालक वर्ग में सुजीत चौहान कंपोजिट विद्यालय सरदरपुर प्रथम और चंद्र प्रकाश कंपोजिट विद्यालय इनवा द्वितीय रहे। इस मौके पर सचिंद्र नाथ सिंह लल्लन, दुर्गविजय राजभर,प्रमोद कुमार तिवारी संजय सिंह यादव राजेश सिंह यादव अनीता शशि कला पुष्पा ठाकुर और गुलाब चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन राम जी विश्वकर्मा ने किया।


