शिवकुमार राजभर हत्याकांड के दो आरोपी हुए गिरफ्तार
गाजीपुर थाना मरदह गाजीपुर से संबंधित वांछित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में दिनांक 16.08.2023 को सिरसी नहर पुलिया के पास हुई शिवमूरत राजभर की हत्या की घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तो को आज दिनांक 01.09.2023 को थाना मरदह जनपद गाजीपुर क्षेत्र में पंसेरवा चट्टी से 02 नफर अभियुक्तों समय करीब 05.40 AM पर गिरफ्तार कर लिया गया एवं नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में
अमित राय पुत्र संजय राय उर्फ मुन्ना राय निवासी ग्राम कंसहरी थाना मरदह , उमंग राय उर्फ लवकुश राय पुत्र शेषनाथ राय निवासी ग्राम कंसहरी थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल हैं


