कंपोजिट विद्यालय धरम्मरपुर के सभी शिक्षकों का वेतन बी एस ए ने रोका,शिक्षको में हड़कम्प
गाजीपुर । शिक्षा क्षेत्र- करंडा के नवागत बीईओ रवीन्द्र सिंह के सख्त रवैये के कारण करंडा ब्लाक इस समय काफी चर्चा में है । करण्डा ब्लाक के कतिपय शिक्षक नेताओं पर हुयी कार्यवाही के उपरांत बी ई ओ के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये गये थे।बीईओ करंडा बिना किसी दबाव के अपने दायित्वो के प्रति लापरवाही बरतने व विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करते हुवे अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गयी थी।रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर हेमंत राव द्वारा कार्यवाही करते हुवे कंपोजिट विद्यालय धरम्मरपुर करंडा के सभी शिक्षकों को वेतन बाधित करते हुवे तत्काल विद्यालय के समस्त कार्यों को 10 दिन के भीतर पूरा करा करने का निर्देश दिया है। बी ई ओ द्वारा की जा रही कार्यवाही से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है । विद्यालय न जाने वाले शिक्षकों में हड़कम्प मचा हुआ है।
विगत अक्टूबर माह 2023 में करंडा ब्लाक में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत दिसंबर 2023 में बी आर सी करंडा में बैठक कर चुनाव कराकर एक संगठन का ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत होने पर उसी दिन मंजीत बहादुर सिंह प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया था । खंड शिक्षा अधिकारी करंडा द्वारा नेतागिरी के नाम पर विद्यालय न जाने वाले शिक्षक इस कार्यवाही से भयभीत है। कंपोजिट विद्यालय धरम्मरपुर करंडा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजीत बहादुर सिंह पर विद्यालय से अनुपस्थित रहने व विद्यालय के संचालन सही ढंग से न किये जाने के कारण आज बी एस ए गाजीपुर द्वारा कार्यवाही की गयी है। इस समय शिक्षकों का एक गुट बीईओ के ऊपर भ्रष्टाचार को लेकर मीडिया,एवं सोशल मीडिया पर बयानबाजी की जा रही है।बीएसए के कार्यवाही के बाद करण्डा ब्लाक एक बार पुनः जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।आगे देखना यह है कि बी ई ओ करंडा के सख्त रवैये से लापरवाह शिक्षको की कोई बदलाव आता है या नही । बीईओ की कार्यवाही की जद में अब किन शिक्षकों पर कार्यवाही होती है।इसकी काफी चर्चा की जा रही है।


