भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने किया मंथन

जमानियां। क्षेत्र के बिंद मोड़ स्थित ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के रणनीति बनाई गई। ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा चंदौली तहसील अंतर्गत सैय्यदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचेगी। जहां कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए जाएगें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से हजारों कि संख्या में नाम प्राप्त हो चुके है जो कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान से वाहन सुबह करीब 11:30 बजे रवाना होगी। जो राहुल गांधी के यात्रा में जा कर शामिल होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने की अपील किया। मौके पर हरिओम यादव, डा. गुड्डु पुष्कर त्रिपाठी, चन्द्रमा यादव, संतोष गुप्ता, सेराज सलमानी, शशिकांत, अजय यादव, विनोद तिवारी, माखन वर्मा आदि मौजूद रहे।