वर्तमान अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए फोर्स के साथ धमके एसडीएम और क्षेत्राधिकारी, खाली हाथ लौटे 

वर्तमान अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए फोर्स के साथ धमके एसडीएम और क्षेत्राधिकारी, खाली हाथ लौटे 

वर्तमान अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए फोर्स क

गाज़ीपुर : फर्जी अंक पत्र के सहारे मदरसा में सहायक अध्यापिका तह तानिया के पद की तैनाती के मामले में वर्तमान चेरमैन कि पत्नी निकहत परवीन की गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रबंधक नजीर अहमद और माफिया मुख्तार अंसारी के पूर्व में प्रतिनिधि रहे वर्तमान चेयरमैन रेयाज अंसारी के घर कासीमाबाद एस डी एम राजेश प्रसाद और कासीमाबाद क्षेत्राधिकारी बलराम के साथ आज शनिवार को अचानक फोर्स गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची जिसके बाद हड़कंप मच गया । शनिवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी बलिराम के साथ कोतवाली प्रभारी भी मय फोर्स बल के साथ प्रबंधक के वार्ड नंबर 2 कोइरान बहादुरगंज और तात्कालिक प्रधानाचार्य सहित वर्तमान चेयरमैन रियाज अंसारी निवासी दक्षिण टोला आवास पर पहुंचें लेकिन आरोपियों के घर पर ताला बंद मिला और परिवार के लोग नदारद मिले। थक हारकर पुलिस को बैरंग खाली हाथ लौटना पड़ा।आपको बताते चलें मुख्तार अंसारी के खास रियाज अंसारी ने अपने रसूख के दम पर अपनी पत्नी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मदरसा मसकीन के तह तानिया के पद पर नौकरी दिलाया था।

भाजपा नेता वही इस मामले में स्थानीय भाजपा नेता के शिकायत के बाद अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के साथ ही प्रबंधक की भी नींद पूरी हुई है लेकिन वर्तमान चेयरमैन रेयाज अंसारी और प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन की बार-बार दबीस के बाद भी खाली हाथ लौटने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है। इस संबंध में कासिमाबाद क्षेत्राधिकार बलराम ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई लेकिन वह ताला बंद कर फरार है अब बहुत जल्द एन बी डब्लू के तहत कार्यवाही की जाएगी।