दलित बस्ती के सैंकड़ो पुरुष और महिलाओं ने किया प्रदर्शन

दलित बस्ती के सैंकड़ो पुरुष और महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जमानियां - तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला चबूतरे पर मंगलवार को गरूआ मकसूदपुर हरिजन बस्ती के सैकड़ों महिलाएं पुरुष ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम डा. हर्षिता तिवारी को पत्रक सौंपा। प्रमोद कुमार ने कहा कि हरिजन जो अनुसूचित जाति के अंतर्गत भूमि आबादी में रहने योग्य है। आवंटन कराने के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा खुली बैठक में उपस्थित सारी जनता के सामने जनता द्वारा प्रस्ताव ग्राम प्रधान के तत्वाधान में सर्व सम्मति से पारित किया गया। इसके बाद भी रहने नही दिया जा रहा है। लोगों ने ग्राम प्रधान से आग्रह किया कि पारित उस प्रस्ताव को एसडीएम को प्रेषित किया जाए। उन्होंने हरिजन बस्ती के लोगों के लिए ग्राम समाज की भूमि को एसडीएम आवंटन कराए। ताकि हरिजन बस्ती के लोगों को आबादी में रहने का हक मिल सके। इस मौके पर सरिता देवी, राकेश, नंद किशोर, बेचन, राम विलास, माधुरी, किरन, अनिल कुमार गौतम, प्रतिभा देवी आदि मौजूद रहे।