गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखने पर 200 वाहनों का कटा चालान
गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखने पर 200 वाहनों का कटा चालान
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के सैनिक चौराहा पर सीओ सिटी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों पर जाति सूचक शब्द लिखवाने वाले या नेम प्लेट लगाने वालों पर करवाई करते हुए 200 वाहनों का चालान काटा गया । दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर जाति सूचक शब्द एवं सांप्रदायिक शब्दों के लिखे होने पर आपत्ति जताते हुए निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहनों पर जिन पर की जाति सूचक शब्द लिखे हो ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़कों पर अमूमन वाहनों पर आपको कई जाति के नाम लिखे हुए नजर आ जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की जाय। गाजीपुर के प्रमुख तिराहा सैनिक चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर चेकिंग किया गया, और जाति सूचक या अन्य शब्द लिखे वाहनों का चालान भी काटा गया । हालांकि जब वाहन चालकों से बात की तो हर एक का अपना अपना तर्क था कोई अपनी गलती मान रहा था तो कोई कह रहा था कि भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा तो किसी का कहना था। इस आदेश के बारे में उसे नहीं मालूम है लेकिन जैसा कि अब मुझे पता चला है तो भविष्य में इस तरीके से कोई भी शब्द अपने वाहन पर नहीं लिखवाऊंगा। फिलहाल मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि शासन के निर्देश पर वाहन पर लिखे जाति सूचक शब्द या अन्य कोई शब्द के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दो दिनों में तकरीबन 200 वाहनों का चालान काटा गया।


