212 पाउंच देसी ट्रेटा पैक शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

212 पाउंच देसी ट्रेटा पैक शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 गाजीपुर थाना भावरकोल पुलिस द्वारा 212 पाउच देशी ट्रेटा पैक शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद महोदय के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 28.08.2023को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लोहारपुर से अभियुक्त जितेन्द्र चन्द्रदीप गौड़ पुत्र चन्द्रदीप गौड़ निवासी ग्राम लोहारपुर थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर को उसके डेरे के पास से बिक्री हेतु झाडियो में रखे गये 212 पाउच देशी ट्रेटा पैक शराब के साथ थानाध्यक्ष मय हमराह उ0नि0 रामअजोर यादव, हे0का0 श्रीप्रकाश यादव,का0 आकाश सिंह , का0 सन्तोष कुमार मय सरकारी वाहन चालक का0 शुभम कुमार के सुबह 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी शुदा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।