गौशाला में गौमाता का ऐसी दुर्दशा, मामले को संज्ञान में लेते हुए धमके अधिकारी

गौशाला में गौमाता का ऐसी दुर्दशा, मामले को संज्ञान में लेते हुए धमके अधिकारी

गाज़ीपुर: जिस दुर्गति से पशु को बचाने के लिए सरकार ने गौ आश्रय केंद्र खोला है ।जिससे पशुओं की दुर्गति पर रोक लग सके।गौ आश्रय केंद्रो की स्थिति यह है कि पशुओं को कुत्ते नोच रहे हैं इससे संबंधित एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर कासिमाबाद एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए परजीपाह गौ आश्रय का औचक निरीक्षण किया । केंद्र पर साफ सफाई सहित पशुओं के खान-पान रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए व लागबुक में मृतक पशुओं की रिकॉर्ड दर्ज नहीं होने पर संचालक सहित ग्राम पंचायत सचिव को जमकर फटकार लगाई।कासिमाबाद क्षेत्र में एक गौ आश्रय केंद्र का पशुओं को कुत्ता नोचते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है ।जिसका चर्चा ग्रामीण क्षेत्रों खूब चल रहा है ।लोग इस वायरल वीडियो को देखते हुए प्रशासन को जमकर कोष रहे हैं। गौ आश्रय की व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं ।वही वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कासिमाबाद एसडीएम राजेश प्रसाद ने सोमवार को परजीपाह गौ आश्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय केंद्र पर परिसर के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था। पशु कमजोर पाए गए ।इस दौरान परिसर में 4 मृतक पशु सहित कई पशु चोटिल दिखे। जांच के दौरान पशुओं की रखरखाव की स्थिति सही नहीं मिला। पीने के लिए हौज में गंदा पानी पाया गया ।साथ ही पशुओं के खान-पान में भूसे में पशु आहार नहीं मिलने पर फटकार लगाई ।उन्होंने कहा कि केंद्र के सामने पशुओं को हरा चारा के लिए जमीन चिन्हित किया गया है ।उसमें हरे चारे की बुवाई और मिट्टी को समतल करने का निर्देश दिया ।इस दौरान जांच में लागबुक में 16 जनवरी के बाद मृतक पशुओं का दर्ज नहीं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव सहित संचालक को जमकर फटकार लगाई ।इस दौरान उन्होंने संचालक और ग्राम पंचायत सचिव को सख्त निर्देश दिया कि पशुओं की रखरखाव और खान-पान में लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नवागत खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित कुमार,एडीओ पंचायत धनंजय यादव,ग्राम पंचायत सचिव शिशिर कुमार शामिल रहे।इस संबंध में कासिमाबाद एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि निरीक्षण में 358 पशु है ।

खाने पीने की व्यवस्था में हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। कपिला पशु आहार कम मात्रा में पशुओं को खिलाया जा रहा है केंद्र के केयरटेकर को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में पशुओं को हरा चारा और कपिला पशु द्वारा दिया जाए ।जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें कोई जानवर दिखाई नही दे रहा और यह चरनी के पास का वीडियो है। किस स्थिति में यह वीडियो वायरल हुआ है और किसने किया है यह जांच का विषय है बिना जांच के नहीं बताया जा सकता। लेकिन परिस्थिति जनक साक्ष्यों के आधार पर यह वीडियो फेक नजर आ रहा है और यहां जो भी कमियां है खंड विकास अधिकारी से भी अनुरोध किया गया है और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आ रहे हैं इसको तत्काल हम लोग दूर करेंगे और पशुओं को हरा चारा और कपीला पशु आहार दिया जाए। चार पशु मृतक है पशु चिकित्सक के द्वारा पीएम कराकर गढ्ढे में पाटन करा दिया जायेगा