भगवान बाबा खाटू श्याम की निशान शोभा यात्रा का हुआ स्वागत 

भगवान बाबा खाटू श्याम की निशान शोभा यात्रा का हुआ स्वागत 

नोएडा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा खाटू शाम के भक्त उद्यमी विपिन बंसल की लग्न से सेक्टर 21 सथित मंदिर से रवाना हो कर बाबा खाटू श्याम की निशान शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 तक निकली गयी, एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन संस्था नोएडा ने हर वर्ष की भांति इस बार भी बाबा खाटू श्याम की निशान शोभा यात्रा का भव्य स्वागत सेक्टर 21 के मुख्य गेट के पास  किया और निशान शोभा यात्रा में भाग लेने वाले सभी भक्तों को शीतल जल, मीठा पेय, फल आदि प्रसाद भेट कर स्वागत गुणगान किया और बाबा के निशान शोभा यात्रा में बाबा की आरती उतारी।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह नाहटा, विपिन बंसल, शिव कुमार राणा, रमेश राठौर, भूपेंद्र,गणेश बिस्ट, रीना राणा, आकांक्षा चुग, आर्यन पूरी, सुबोध कुमार, रामतीरथ तिवारी, दिलीप मिश्रा, दिलशाद सहजद, आदि के साथ अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।