सांसद ने किया निक्स मल्टीस्पेशलिटी डायग्नोस्टिक एंड पॉलीक्लिनिक सेंटर का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी के पीछे निक्स मल्टीस्पेशलिटी डायग्नोस्टिक एंड पॉलीक्लिनिक सेंटर का उद्घाटन स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा द्वारा किया गया।

निक्स मल्टीस्पेशलिटी डायग्नोस्टिक एंड पॉलीक्लिनिक के संचालक डॉ निकेश रंजन ने बताया कि हमारे यहां 30 बेड की सुविधा उपलब्ध है, इसी के साथ, जनरल वार्ड, आईसीयू, एनआईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, बाल चिकित्सक, महिला रोग चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ आदि सभी तरह के डॉक्टर उपलब्ध है। अस्पताल में निम्न आय वर्ग के लोगों का विशेष ख्याल रखते हुए सुविधाओं का शुल्क बहुत ही मिनिमम रखा गया है ताकि स्वास्थ्य लाभ सभी वर्गों को मिल सके।


