गोरा बाजार चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित,मचा हड़कंप
गाजीपुर। गाजीपुर में पुलिस विभाग में एक बार फिर हुई है कार्यवाही जिसमें पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने गोराबाजार चौकी इंचार्ज सचिन सिंह,सिपाही मनोज कुमार,हेडकोंस्टेबल थाना गहमर रामतीर्थ सरोज को कार्य में लापरवाही व अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।बता दे कि चौकी इंचार्ज गोराबाजार सचिन पर करंडा थाना के ब्रह्मणपुरा गांव निवासी राजू राम ने गंभीर आरोप लगाया था,प्रकरण से जुड़ा एक आडियो भी वायरल हो रहा है।जिसकी जांच सीओ को सौंपी गई है। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने यह निलंबन की कार्यवाही किया है जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है ।


