माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिरों में किया पूजा-पाठ
जमानियां माघ पूर्णिमा पर शनिवार को नगर कस्बा के पक्का घाट स्थित गंगा में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने स्नान कर पास के मंदिरों में पूजा-पाठ किया। बताया जाता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत महत्व माना गया है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के लिए भी विशेष माना जाता है। गंगा स्नान करने आई महिलाओं ने गरीबों में पुण्य दान किया। पुजारी उद्धव कुमार पांडेय ने बताया कि धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवतागण पृथ्वी लोक पर भ्रमण करने के लिए आते हैं। ऐसे में इस दिन गंगा स्नान और दान करने से देवगण प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि माघ मास की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व है। पांडेय ने यह भी बताया कि गंगा स्नान करना चाहिए। यदि गंगा स्नान संभव न हो तो पानी में गंगाजल मिलकर स्नान कर सकते हैं। स्नान के उपरांत ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करते हुए।


