मरदह पुर्व प्रमुख पति की ऐसी करतूत, भेजे गए जेल

मरदह पुर्व प्रमुख पति की ऐसी करतूत,  भेजे गए जेल

गाजीपुर मरदह के पुर्व प्रमुख पति की नही आई राजनैतिक पकङ काम युवती से मारपीट व छेड़खानी के आरोप मे भेजे गए जेल यह इस मामले मे काफी चर्चा मे रहे है प्रमुख पति। बरेसर थाना पुलिस ने एक युवती से मारपीट व दुष्कर्म के मामले में आरोपित मरदह क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया । पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना रहा। बरेसर थाना प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक गांव की युवती नोनहरा थाना क्षेत्र के लावा मोड़ स्थित एक स्वास्तिक हॉस्पिटल पर नर्स का कार्य करती थी। जिसने 12 सितंबर 2022 को बरेसर थाने मरदह के पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति नितेश सिंह कुशवाहा के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस मामले में विवेचना चल रहा था। गुरुवार की देर शाम पूर्व ब्लाक प्रमुख निधि सिंह कुशवाहा अपने साथ पति नितेश सिंह कुशवाहा को लेकर थाने पर पहुंची इस दौरान कारण बताकर पुलिस ने गिरफ्तार कर 323, 506, 376 के तहत जेल भेज दिया ।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख निधि सिंह कुशवाहा अपने पति की गलती पर काफी रूष्ट दिखी ।