मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट निखिल सिंघल लांच करेंगे सोसाईटी एवं आरडब्ल्यू की समस्याओं एवं समाधान पर पॉडकास्ट सिरीज
दिल्ली-एनसीआर: जाने-माने मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट निखिल सिंघल जल्द ही अपना एक अनोखा पॉडकास्ट सिरीज लांच करने वाले हैं जिनमें नोएडा में कम्युनिटी के मुद्दों और समस्याओं पर खुली चर्चा की जाएगी और समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि नोएडा में सोसाईटी एवं आरडब्ल्यूए के सदस्य लगातार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
आमतौर पर तो लोगों ने हाल ही में कई पॉडकास्ट सिरीज देखे होंगे लेकिन जल्द ही लांच की जाने वाली यह पॉडकास्ट की श्रृंखला बिल्कुल अलग होगी। ज्यादातर पॉडकास्ट फिल्मी दुनिया एवं ग्लैमर इंडष्ट्री से जुड़े हुए दिखाई पड़ते हैं वहीं यह पॉडकास्ट अलग मिसाल कायम करते हुए कम्युनिटी के मुद्दों पर चर्चा का आयोजन करेगी। गौरतलब है कि नोएडा हाईराइज फेडरेशन 100 एक्स और सेक्टर-119, नोएडा में एल्डेको आमंत्रण सोसायटी के प्रेसिडेंट के रूप में निखिल सिंघल के पास अनुभव का खजाना है और साथ ही उनमें नोएडा के निवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों की गहरी समझ है। उन्होंने इस पॉडकास्ट के लिए स्टूडियो का निर्माण भी शुरू करा दिया है।
इस विषय में जानकारी देते हुए निखिल सिंघल ने कहा, "मैं इस पॉडकास्ट को लांच करने और सोसाईटी,कम्युनिटी एवं आरडब्ल्यूए के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए उत्साहित हूं। हमारा यह पॉडकास्ट लोगों को खुल कर अपनी बात रखने की सुविधा प्रदान करेगा। मेरा मानना है कि हमें इसके द्वारा सभी के लिए एक बेहतर नोएडा बनाने की दिशा में काम करने में सबका सहयोग भी मिलेगा। साथ ही हम इस पॉडकास्ट सिरीज के द्वारा क्लीन नोएडा और ग्रीन नोएडा की तर्ज पर एक मुहिम चलाकर यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सतत प्रयास करेंगे।"
कम्युनिटी के मुद्दों को उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह आगामी पॉडकास्ट सिरीज लांच के साथ ही पॉडकास्टिंग परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए तैयार है। निखिल के द्वारा लांच किया जाने वाला आगामी पॉडकास्ट खुली चर्चा के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा, जिसमें सोसाईटीज के निवासियों, जागरूक नागरिकों और यहां तक कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को नोएडा के विभिन्न अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सामने आने वाली आम समस्याओं का समाधान खोजने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
निखिल का मानना है कि डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज मेरठ सहित प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाकर, पॉडकास्ट कम्युनिटी की भावना को बढ़ावा दे सकता है और नोएडा में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पॉडकास्ट की पहली श्रृंखला नोएडा में विभिन्न सोसाईटीज के एओए पदाधिकारियों के इंटरव्यूज से लांच की जाएगी। साथ ही इसमें नोएडा अथोरिटी के बड़े अधिकारियों एडमिनिस्ट्रेसन से जुडे हुए लोग, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और नोएडा से जुड़े विधायक एवं अन्य नेतागणों से भी नोएडा के वभिन्न मुद्दो पर चर्चा की जाएगी। पॉडकास्ट आने वाले हफ्तों में शुरू होने वाला है, जिसके बारे में अधिक जानकारी निखिल के सोशल मीडिया चैनलों और वेबसाइटों पर घोषित की जाएगी।


