सेक्टर 11 की समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

सेक्टर 11 की समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

नोएडा। आरडब्ल्यूए सेक्टर 11 द्वारा सेक्टर की समस्याओं को लेकर नोएडा पुलिस अधिकारी के साथ एक बैठक की गई। 

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं दिनेश कृष्णन ने सेक्टर की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और सेक्टर 11 पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की क्योंकि आए दिन सेक्टर में चोरी की वारदाते हो रही है स्कूटी, बाइक व घरो में चोरी आम बात होती जा रही है। सेक्टर में काफी सारी जगह ऐसी है जहां पर आवारा किस्म के लोग नशा करते हैं और आने जाने वाले लोगों से बदतमीजी करते हैं। इसी के साथ-साथ ई रिक्शा चालकों ने भी सेक्टर में आम रास्ता बना लिया है जिससे सेक्टरवासियो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बैठक में उपस्थित डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद में सभी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान अति शीघ्र करा दिया जाएगा। बैठक उपरांत डीसीपी यमुना प्रसाद ने अन्य पुलिस कर्मियों व आरडब्ल्यूए पदाधिकारी के साथ सेक्टर का दौरा किया और पुलिस को उचित कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए। 

इस अवसर पर उपस्थित एडीसीपी सुमित शुक्ला, एसीपी विवेक रंजन राय, चौकी प्रभारी राहुल ने अपनी सहमति जताई।

इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा एवं महासचिव के के जैन के साथ-साथ आरडब्ल्यूए 11 टीम से विनय मोहन, सतीश कुमार, संजय वर्मा, कुंवर सिंह, राम रूप गोयल, प्रदीप अग्रवाल, रामचंद्र, गिरीश नारंग, सौरभ गुप्ता, राहुल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।