राहगीर को बचाने में मोटर साइकिल सवार दो घायल

राहगीर को बचाने में मोटर साइकिल सवार दो घायल

गाजीपुर - बिरनो गोरखपुर वाराणसी फोरलेन परअवैध कट से सड़क पार कर रहे राहगीर को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो घायल ।

मिली जानकारी के अनुसार गाज़ीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी लाइन निवासी जगदीश कुशवाहा 55 वर्ष और सीमा कुशवाहा 35 वर्ष कस्तूरबा गांधी विद्यालय मरदह में कार्यरत है जो आज बुधवार को ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान भणसर बाजार के पास अवैध कट से राहगीर अचानक सड़क पार कर रहा था जिसे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक और युवती घायल हो गए घटना के बाद पहुंचीं बिरनो पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । गोरखपुर वाराणसी फोर लेन पर सड़क पार करने और आवारा पशु से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी नजर अंदाज कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाते हैं जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है।